पर्यावरण दोस्त बनाने को नीमा डॉक्टर आगे आए, पर्यावरण जागरूक जनसभा की गई.


रिपोर्ट रोजुदीन


मुरादनगर: नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) मुरादनगर के डॉक्टरों ने ग्राम सरना में क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ-साथ खेत खलिहानों में काम करने वाले व्यक्तियों, किसानों एवं जमीदारों को लेकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने एवं इसमें सहयोग करने हेतु भारतीय किसान यूनियन (भानु)के जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद त्यागी के आवास पर एक *पर्यावरण चौपाल* का आयोजन किया।
पर्यावरण चौपाल जनसभा की अध्यक्षता मास्टर यति देव शर्मा , प्रिंसिपल मदन मोहन मालवीय पब्लिक स्कूल सरना, मुरादनगर ने की।
पर्यावरण चौपाल में सभी प्रमुख लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं पर्यावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध रखने  पर बल दिया।
*इस अवसर पर डॉ  तोमर ने कहा अगर हम सब इस  भयानक विनाश से बचना चाहते हैं और हमारी आने वाली पीढ़ी को एक खुशनुमा स्वच्छ वातावरण देना चाहते हैं तो हम सबको मिलकर इस भयानक समस्या से लड़ना होगा अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए मिलजुल कर कार्य करना होगा।किसान पराली ना जलाएं ,कूड़े के ढेर में आग ना लगाएं, पॉलिथीन ना जलाएं।
*श्री प्रमोद त्यागी अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (भानु) गाजियाबाद ने कहा कि,जंगल हमारी जान के फेफड़े हैं वह हमारी हवा को शुद्ध करते हैं मगर हम इंसान उसी हवा को दूषित कर जहरीला बना देते हैं
*डॉ फहीम सैफी ने कहा नीमा के डॉक्टरों के साथ साथ सभी लोगों का कर्तव्य है की  अन्य लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक कर दूषित वायु से होने वाली बीमारियों से सचेत करें।
*संगीता पाण्डेय अध्यक्ष किसान मोर्चा गाजियाबाद ने कहा कि, लोगों अपने पैसे के लाभ के लिए वायु दूषित ना करो । कृपया कूड़ा ना जलाएं पॉलिथीन ना जलाएं और वायु को दूषित होने से बचाऐ।
पर्यावरण चौपाल में डॉक्टर राजपाल तोमर ,डॉक्टर फहीम, डॉक्टर नौशाद, डॉ राशिद, डॉक्टर खालिद,डॉक्टर रफीक, श्री प्रमोद त्यागी अध्यक्ष (भानु), संगीता पांडे अध्यक्ष किसान मोर्चा गाजियाबाद, पंडित अरुण शास्त्री जिला प्रचार मंत्री (भानु) गाजियाबाद एवं संस्थापक  ज्योतिष परामर्श केंद्र , बॉबी चौधरी विशिष्ट जिला उपाध्यक्ष (भानु), कुलदीप त्यागी ग्राम समिति उपाध्यक्ष सरना ,सुबोध त्यागी ,शील कुमार ,सत्यदेव, मनोज त्यागी ,चंद्रपाल सिंह, शिवकुमार शर्मा ,अजय पाल शर्मा, सुभाष चंद्र त्यागी, विपुल त्यागी ,सतेंद्र त्यागी ,अतीक अहमद, शकील अहमद, गोपाल सिंघल, पवन शर्मा ,कल्पना त्यागी, समर पाल त्यागी आदि उपस्थित थे


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
मुरादनगर में आज गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगो ने भाग लिया।
Image
जिला चेयरमैन दानिश सैफी व शहर चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान साहब की पुण्यतिथि मनायी
Image
मुरादनगर विधायक अजीत पाल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की पदयात्रा विशाल रैली का किया स्वागत
Image
मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गैंग के छह बदमाशो को किया गिरफ्तार
Image