ज़िला पंचायत मार्केट में बड़ी धूम धाम से 71 वाँ गणतंत्र दिवस बनाया गया

रिपोर्ट  यूसुफ़ खान                                                                 जिला पंचायत मार्केट मुरादनगर में फारुख चौधरी पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर काफी संख्या में लोगों ने झंडा फेराया ओर राष्ट्रीय गान गाया फारुख चौधरी ने कहा हम71 वां गणतंत्र दिवस मनाने इकट्ठा हुए हैं। भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान है। यह दिवस हर भारतीय का अभिमान है, अनगिनत लोगों की कुर्बानी के बाद भारत मां को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी, लेकिन उसे स्वतंत्रता का आकार 26 जनवरी 1950 को मिला, क्योंकि इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था।


जिला पंचायत मार्केट एसोसिएशन के संरक्षक  सहज़ाद  चौधरी   ने कहा कि भारत का संविधान एक लिखित संविधान है। हमारे संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। 395 अनुच्छेदों और 8 अनुसूचियों के साथ भारतीय संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 26 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस के दरबार हॉल में भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे।
फारुख चौधरी और प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ने बताया 
'गणतंत्र' का अर्थ है- देश में रहने वाले लोगों की सर्वोच्च शक्ति और सही दिशा में देश के नेतृत्व के लिए राजनीतिक नेता के रूप में अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए केवल जनता के पास अधिकार है। इसलिए भारत एक गणतंत्र देश है, जहां आम जनता अपना नेता, प्रधानमंत्री के रूप में चुनती है। भारत में 'पूर्ण स्वराज' के लिए हमारे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत संघर्ष किया। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी जिससे कि हमारी आने वाली पीढ़ी को कोई संघर्ष न करना पड़े और हम देश को आगे लेकर जा सकें। इस अवसर पर फारुख चौधरी ,शहजाद चौधरी,  मास्टर रियाजुद्दीन , इरफान अली, सलीम खान, नसीम, जयभगवान सिंघल, देवेंद्र जिंदल, नितिन गोयल, ललित गोयल, त्रिवेंद्र गुप्ता, चांद अल्वी, इमरान, अजहर खान आमिर


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
मुरादनगर में आज गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगो ने भाग लिया।
Image
जिला चेयरमैन दानिश सैफी व शहर चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान साहब की पुण्यतिथि मनायी
Image
मुरादनगर विधायक अजीत पाल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की पदयात्रा विशाल रैली का किया स्वागत
Image
मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गैंग के छह बदमाशो को किया गिरफ्तार
Image