मथुरा में पुलिस पर पथराव, 10 गिरफ्तार

मथुरा,  (वेबवार्ता)। उत्तर प्रदेश में मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लघंन और पुलिस दल पर पथराव करने के आरोप में दसलोगों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन की सूचना पर भीमनगर गांव पहुंची पुलि पर पथराव किया गया। उन्होने बताया कि गांव में न केवल दुकाने खुली हुई थीं बल्कि खुले में लोग ताश खेल रहे थे। दुकानो  के सामने भीड़ लगी थी और सोशल डिस्टेन्सिंग का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा था।


 


पुलिस के मना करने पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने न केवल पथराव किया गया बल्कि लाठी डंडे से उस पर हमला भी किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमले  की सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त बल ने सख्ती दिखाकर दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि नामजद शेष 28 एवं 24 गैर नामजद भागने में सफल रहे। इस हमले में एक पुलिसकर्मी को चोट भी आई है। ग्रोवर ने बताया कि जिन लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया है उनसे सख्ती से निपटा जायेगा। पुलिस शेष नामजद एवं अन्य को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।


 


 


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
मुरादनगर में आज गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगो ने भाग लिया।
Image
जिला चेयरमैन दानिश सैफी व शहर चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान साहब की पुण्यतिथि मनायी
Image
मुरादनगर विधायक अजीत पाल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की पदयात्रा विशाल रैली का किया स्वागत
Image
मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गैंग के छह बदमाशो को किया गिरफ्तार
Image