नोएडा से एक और ग्रेटर नोएड़ा से दो पॉजिटिव पाये जाने के बाद मरीजों की संख्या 95 हुई

 


 


नोएडा,  (वेबवार्ता)। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 95 हो गई है। जिन इलाको में मरीज मिले उन इलाको में इससे पहले कोई मामला कोविड-19 का नहीं मिला था। प्रशासन ने इन इलाकों सील कर सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। इन इलाको को हॉट स्पॉट में शामिल किया जाएगा।


 


जानकारी के अनुसार जो तीन मामले कोविड-19 के पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से दो मामले ग्रेटर नोएडा के अक्षर गांव से हैं, जिसमें एक 39 वर्षीय पुरुष और 35 वर्षीय पॉजिटिव पाई गई है, इसके अलावा तीसरा मामला नोएडा के सेक्टर- 15 का है। जहां एक 70 वर्षीय एक महिला में कोविड-19पॉजिटिव पाया गया है। महिला की जांच एक निजी लैब में हुई थी और यह दिल्ली के रहने वाली है और अपने बेटे से मिलने नोएडा आई थी।


 


डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर सुनील दोहरे ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में बाहर से यात्रा कर आए अब तक 1920 लोगों की जांच की गई। इनमें 1119 को निगरानी में रखा गया है। अब तक 2005 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। शनिवार को मिले 3 नये कोरोना संक्रमितों के साथ जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 95 हो गई है। 34 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है।उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कुल 82 रिपोर्ट आई है। इनमें 79 निगेटिव और 3 पॉजिटिव पाए गए हैं। एक मरीज निजी लैब की जांच में पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल 500 लोग क्वारंटाइन में हैं।


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
मुरादनगर में आज गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगो ने भाग लिया।
Image
जिला चेयरमैन दानिश सैफी व शहर चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान साहब की पुण्यतिथि मनायी
Image
मुरादनगर विधायक अजीत पाल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की पदयात्रा विशाल रैली का किया स्वागत
Image
मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गैंग के छह बदमाशो को किया गिरफ्तार
Image