राम नवमी को पुराना रामलीला ग्राउण्ड मोहल्ल्ला- महाजनान मुरादनगर में भगवान श्री रामचन्द्र जी का जन्मोत्सव


  रिपोर्ट रोजुदीन।                                                                  राम नवमी को पुराना रामलीला ग्राउण्ड मोहल्ल्ला- महाजनान मुरादनगर में भगवान श्री रामचन्द्र जी का जन्मोत्सव   नगरवासियो ने अपने -अपने निवास स्थान पर दीप प्रज्वलित कर मनाया एवं दुनिया में ये जो कोरोना वायरस फैला हुआ है उससे मुक्ति की कामना की। अ. भा. परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि नवरात्रों के नो दिनों तक सभी हिन्दुओ ने उपवास रख तथा घरो में छोटा यज्ञ कर प्राणिमात्र के कल्याण की कामना की। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन नवमी को दोपहर के पहर में भगवान श्री राम का जन्म हुआ जिसे लोग राम नवमी के नाम से भी जानते हैं। सभी धर्म प्रेमियों ने अपने - अपने निवास स्थान पर दीप प्रज्ज्वलित कर शंख व घण्टे बजाकर विश्व में जो ये कोरोना वायरस फैला हुआ है उसकी जल्द से जल्द समाप्ति के लिये भगवान से प्रार्थना की तथा देश के अन्दर कोरोना वायरस से घिरे लोगों के जल्द से जल्द ठीक करने में लगे डॉक्टर, नर्स तथा उनका स्टाफ जो रात दिन सेवा में लगा है और पुलिस प्रशासन एवं सफाई कर्मचारी 24 घण्टे इस कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने में लगे हुए हैं इन सभी के लिए भगवान राम से इनके स्वस्थ रहने की कामना की


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
मुरादनगर में आज गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगो ने भाग लिया।
Image
जिला चेयरमैन दानिश सैफी व शहर चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान साहब की पुण्यतिथि मनायी
Image
मुरादनगर विधायक अजीत पाल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की पदयात्रा विशाल रैली का किया स्वागत
Image
मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गैंग के छह बदमाशो को किया गिरफ्तार
Image