रमजान के पाक महीने में मुस्लिम भाइयों को सुखा राशन वितरण किया


ग्रेटर नोएडा- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन के कारण गरीब-मजदूरों के सामने खाद्य सामग्री का संकट बढ़ता जा रहा है। इसके मद्देनजर सामाजिक संगठन करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने ऐसे असहाय लोगो के खान-पान का बीड़ा उठा रखा है। इसी के तहत करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने आज नटन की मड़ैया में लगभग कई परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की।
        करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया कि सेक्टरों में झुग्गियों में रहने वाले गरीब मजदूरों के लिए लगातार शुरुआत से ही खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।  आलोक नागर ने बताया कि कल किसी माध्यम से सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के गांव बहोर निवासी के मुस्लिम परिवार अजमल,सफ़रउद्दीन सहित कई मजदूर परिवार को नटो की मँड़ैया में  करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने उनके लिए आटे, दाल, चावल , आलू,नमक,  सहित समस्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि इस विश्व आपदा के समय मे विभिन्न समाजसेवी और कार्यकर्ता विभिन्न रूप में लोगों की सहायता कर रहे है। आपदा की इस घड़ी में यदि किसी जरूरतमंद को सही मार्गदर्शन भी प्रदान कर दिया जाए तो यह भी किसी पूण्य से कम नही है 
मेरा सममस्त शहरवासियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों की सहायता करें अथवा कम से कम उनका सही मार्गदर्शन तो अवश्य ही करें।  सच्चे शब्दों में यही मानवता है।
उन्होंने कहा कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता आगे भी लगातार असहाय लोगो के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते रहेंगे।


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
मुरादनगर में आज गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगो ने भाग लिया।
Image
जिला चेयरमैन दानिश सैफी व शहर चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान साहब की पुण्यतिथि मनायी
Image
मुरादनगर विधायक अजीत पाल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की पदयात्रा विशाल रैली का किया स्वागत
Image
मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गैंग के छह बदमाशो को किया गिरफ्तार
Image