COVID-19 के मद्देनजर डीएम व एसएसपी द्वारा किया गया जनपद के विभिन्न क्षेत्रों/बाॅर्डर एरिया/पीडीएस वितरण केन्द्रों का निरीक्षण


  रिपोर्ट रोजु दीन।                                                           COVID-19 (कोरोना वायरस) के मद्देनजर लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन हेतु  जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों/ गाजियाबाद-बागपत/नोएडा बार्डर एरिया में भ्रमण कर लाॅकडाउन  की स्थिति तथा  ग्रामीण क्षेत्रों में पीडीएस वितरण केन्द्रों का भ्रमण कर जायजा लिया गया विभिन्न ग्रामीण थाना क्षेत्रों में पीडीएस स्कीम के तहत अनाज/राशन वितरण करने वाली दुकानों पर भी  जाकर स्थिति का जायजा लिया गया,  मौजूद मिले लोगों से  सोशल डिस्टेंसिंग  का विशेष ध्यान रखने,   मास्क आवश्यक रूप से लगाने  तथा ग्लब्स यूज़ करने हेतु  बताया गया तथा लाॅकडाउन में उनको हो रही परेशानियों के बारे में भी जानकारी की गई। एसएसपी द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों को जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में  निरंतर फ्लैग मार्च / पैदल मार्च करने,  किसी भी दशा में  अनावश्यक रूप से पैदल चलने वाले व्यक्तियों तथा पैदल रिक्शा/ साइकिल पर चलने वाले व्यक्तियों  की आवाजाही पर रोक* लगाने  तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
मुरादनगर में आज गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगो ने भाग लिया।
Image
जिला चेयरमैन दानिश सैफी व शहर चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान साहब की पुण्यतिथि मनायी
Image
मुरादनगर विधायक अजीत पाल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की पदयात्रा विशाल रैली का किया स्वागत
Image
मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गैंग के छह बदमाशो को किया गिरफ्तार
Image