जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. के द्वारा सेक्टर 94 के अंतिम निवास पर पहुंचकर मृतक अशोक कुमार सिंह को सभी जनपद वासियों की ओर से दी गई भावभीनी श्रद्धांजली


 कोरोना के मरीज की मृत्यु होने पर जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. के द्वारा सेक्टर 94 के अंतिम निवास पर पहुंचकर मृतक अशोक कुमार सिंह को सभी जनपद वासियों की ओर से दी गई भावभीनी श्रद्धांजली मृतक के परिवार एवं रिश्तेदार के न आने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी के नेतृत्व में कराया गया अंतिम संस्कार। मृतक अशोक कुमार सिंह की पुत्री सोम लता सिंह ने गुजरात से जिलाधिकारी को फोन पर अंतिम संस्कार कराने का किया गया था अनुरोध कोरोना से पीड़ित अशोक कुमार सिंह निवासी सेक्टर 19 नोएडा की इलाज के दौरान देर रात शारदा हॉस्पिटल  में मृत्यु हो जाने पर सेक्टर 94 के अंतिम निवास पर मृतक अशोक कुमार सिंह का अंतिम संस्कार जिलाधिकारी  के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कराया गया है। ज्ञातव्य हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित मृतक अशोक कुमार सिंह की पत्नी नीलम सिंह भी कोरोना से संक्रमित होने के फलस्वरूप शारदा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मृतक अशोक कुमार सिंह की पुत्री गुजरात में रहती है। मृतक की पुत्री सोम लता सिंह के द्वारा जिलाधिकारी को फोन कर रोते हुए अवगत कराया कि उन्होंने अपने सभी पारिवारिक नाते दारो एवं रिश्तेदारों से अपने पिताजी के अंतिम संस्कार में जाने के लिए कहा तो सभी के द्वारा अपनी असहमति प्रकट की गई थी। मृतक की पुत्री ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि संकट की इस घड़ी में जिलाधिकारी द्वारा अपनी उपस्थिति में उनके पिताजी का अंतिम संस्कार करा दिया जाए। जिलाधिकारी स्वयं सेक्टर 94 के अंतिम निवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने सभी जनपद वासियों की ओर से मृतक अशोक कुमार सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी के नेतृत्व में मृतक अशोक कुमार सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट उमाशंकर सिंह, पुलिस के अधिकारीगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण कर्मचारी गण तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस के कर्मचारी गण उपस्थित रहे। मृतक अशोक कुमार सिंह का अंतिम संस्कार सीएनजी मशीन के माध्यम से किया गया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुध नगर


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
मुरादनगर में आज गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगो ने भाग लिया।
Image
जिला चेयरमैन दानिश सैफी व शहर चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान साहब की पुण्यतिथि मनायी
Image
मुरादनगर विधायक अजीत पाल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की पदयात्रा विशाल रैली का किया स्वागत
Image
मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गैंग के छह बदमाशो को किया गिरफ्तार
Image