क्या बीजेपी मंत्रियों के बेटों और जनता के लिए अलग-अलग कानून है : आप

नई दिल्ली,  (वेबवार्ता)। गुजरात सरकार के मंत्री कुमार कनानी के बेटे और महिला कांस्टेबल के बीच हुए विवाद के मामले में आम आदमी पार्टी ने महिला कांस्टेबल के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात की कांस्टेबल सुनीता यादव ने भाजपा मंत्री के बेटे के कर्फ्यू का पालन न करने पर कार्रवाई की थी। मंत्री के दबाव में गुजरात पुलिस ने कांस्टेबल को कर्तव्य निभाने पर सम्मानित करने की जगह ट्रांसफर कर अपमानित किया है। क्या भाजपा मंत्रियों के बेटों और जनता के लिए अलग-अलग कानून है? इस विवाद के बाद सुनीता ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। गुजरात के सूरत में मंत्री के बेटे पर आरोप है कि वह रात्री कर्फ्यू का उल्लंघन किया था, िसे लेकर महिला कांस्टेबल ने कार्रवाई की थी। इस मामले पर ऑडियो क्लिप शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे हालांकि, इसके बाद मंत्री के बेटे और उसके दो दोस्तों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270 और 144 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। महिला कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाया था कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान जब उन्होंने कुछ लोगों को रोका तो उन्होंने उन्हें धमकी दी थी। इसके बाद सूरत के पुलिस आयुक्त आर बी ब्रह्मभट्ट ने शनिवार को इस मामले की जांच के आदेश दिए थे हालांकि, अब इस मामले में आम आदमी पार्टी लगातार वीडियो जारी कर भाजपा पर हमलावर हो रही है। साथ ही गुजरात की भाजपा सरकार पर तंज भी कस रही है।


 


Popular posts
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर (नीमा )द्वारा जल्द ही कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने , समाज एवं जनमानस को जागरूक करने के लिए
मुरादनगर में आज गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगो ने भाग लिया।
Image
जिला चेयरमैन दानिश सैफी व शहर चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान साहब की पुण्यतिथि मनायी
Image
मुरादनगर विधायक अजीत पाल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की पदयात्रा विशाल रैली का किया स्वागत
Image
मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गैंग के छह बदमाशो को किया गिरफ्तार
Image